Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Gautam Buddha Nagar: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, इन्हें बनाया गया नया DIOS

top-news

Gautam Buddha Nagar: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादला नीति 2025 के तहत एक अहम बदलाव देखने को मिला है। गौतमबुद्ध नगर जिले में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राजेश कुमार सिंह को नया जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति वर्तमान DIOS डॉ. धर्मवीर सिंह की आगामी सेवानिवृत्ति (31 जुलाई) को ध्यान में रखते हुए पहले ही लागू कर दी गई है। राजेश कुमार सिंह इससे पहले भी कई जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अनुशासित कार्यशैली के लिए विख्यात हैं।

Gautam Buddha Nagar: परिवर्तन से शिक्षको में नई ऊर्जा का होगा संचार 

इस परिवर्तन से जिले के शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों में नई ऊर्जा और उम्मीदें जाग उठी हैं। राजेश कुमार सिंह के आने से उम्मीद जताई जा रही है कि वे जिले की शिक्षा व्यवस्था में नवाचार और अनुशासन की दिशा में ठोस कदम उठाएंगे। उनकी कार्यशैली के चलते यह माना जा रहा है कि शैक्षिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावशीलता को नया बल मिलेगा।

फाइनेंस डिपार्टमेंट में भी हुए ये बड़े बदलाव 

वहीं, Gautam Buddha Nagar के लेखा विभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। नोएडा में नए लेखा अधिकारी के रूप में आनंदित त्रिपाठी की तैनाती की गई है, जो गाजियाबाद से स्थानांतरित होकर आए हैं। पूर्व लेखा अधिकारी को अलीगढ़ भेजा गया है। आनंदित त्रिपाठी को शिक्षा विभाग के वित्तीय कार्यों में दक्ष माना जाता है। उनके आने से उम्मीद है कि विभागीय प्रक्रियाओं में गति आएगी और बजट प्रबंधन में सुधार देखने को मिलेगा। Gautam Buddha Nagar में हुए इन तबादलों को शासन की नीतिगत पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video