Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida Authority: प्राधिकरण में वरिष्ठ प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ प्रबंधकों के कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विभिन्न विभागों और वर्क सर्किलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आइए एक नज़र डालते है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में किए गए बदलावों पर। पूरी जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

Greater Noida Authority: जाने नए बदलाव में क्या कुछ नया

नए बदलावों के तहत, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम को स्वास्थ्य विभाग और उद्यान विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। नरोत्तम सिंह वर्क सर्किल-7 और उद्यान विभाग में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्य करेंगे। मनोज कुमार सचान को वर्क सर्किल ड्रेन और अर्बन सर्विसेज में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक नियुक्त किया गया है। इसी तरह, राम कुमार ई-निविदा सेल और अर्बन सर्विसेज में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगे। राजेश कुमार वर्क सर्किल-3 और 4 में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक होंगे। रितिक को वर्क सर्किल-5 और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक बनाया गया है।

इसके अलावा प्रभात शंकर वर्क सर्किल-1 में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक के साथ-साथ जल विभाग, वर्क सर्किल-3 और वर्क सर्किल-7 में 130 मीटर रोड के प्रभारी प्रबंधक स्तर का कार्य देखेंगे। पी.पी. मिश्रा को उद्यान विभाग में प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक और एसेट विभाग एवं वर्क सर्किल-4 में प्रभारी प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह और सहायक निदेशक उद्यान नथौली सिंह द्वारा वर्तमान में देखे जा रहे कार्य यथावत रहेंगे। Greater Noida Authority के अधिकारियों का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य कार्यकुशलता को बढ़ाना और विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करना है। यह कदम ग्रेटर नोएडा में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।