Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Iran-Israel Tension: उड़ानों पर संकट, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

top-news

Iran-Israel Tension: इस्राइल और ईरान के बीच अचानक बढ़े तनाव ने वैश्विक उड़ान सेवाओं को प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार सुबह इस्राइल ने ईरान की राजधानी और उसके सैन्य व परमाणु ठिकानों पर हमला किया, जिसके जवाब में ईरान ने तत्काल प्रभाव से अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही पर असर पड़ा है, खासकर वे उड़ानें जो ईरान, इराक और आसपास के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरती हैं। भारत की ओर से जा रही कई उड़ानों को बीच रास्ते से वापस बुलाना पड़ा या उनके मार्ग में बदलाव किया गया।

Iran-Israel Tension: IGI Airport ने जारी की एडवाइजरी 

हालात को देखते हुए दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा है कि फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन पूरी तरह से सामान्य है और सभी उड़ानें सुचारू रूप से जारी हैं। हालांकि, क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र की अनिश्चितता के कारण कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का समय और मार्ग प्रभावित हो सकता है। Iran-Israel Tension के बीच एयरपोर्ट ने यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से समय-समय पर अपडेट लेते रहने की सलाह दी है।

सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की ये ट्वीट

दिल्ली एयरपोर्ट ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा, “यात्रियों से अनुरोध है कि वे सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।” सुरक्षा और संचालन को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी पूरी सतर्कता बरत रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। Iran-Israel Tension का असर अगर आगे भी जारी रहा, तो वैश्विक हवाई यातायात पर और भी गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video