Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दो नए बिजलीघर और हाईमास्ट लाइटिंग प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी, 36 करोड़ की लागत से होंगे कार्य

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए अहम कदम उठाया है। अस्तौली और बादलपुर में 33/11 केवी के दो नए बिजलीघरों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इन बिजलीघरों के साथ-साथ लाइन बिछाने के कार्यों पर लगभग 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। Greater Noida प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी अभिषेक पाठक द्वारा विद्युत कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इसी माह के अंत तक टेंडर खुल जाएंगे।

Greater Noida: एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट की ये बात 

इस समीक्षा बैठक में जलपुरा गौशाला, इकोटेक-3, रिजर्व पुलिस लाइन, ट्वॉय सिटी और महिला उद्यमी पार्क पार्ट-1 व टू में हाईमास्ट लाइटें और स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्यों को भी हरी झंडी दी गई। इन कार्यों की अनुमानित लागत करीब 3.91 करोड़ रुपये है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे किए जाएं ताकि लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। Greater Noida के जलपुरा गौशाला में विद्युतीकरण के साथ हाईमास्ट लाइट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे रात के समय सुरक्षा और रोशनी दोनों में सुधार आएगा।

बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी

बैठक में विद्युत अभियांत्रिकी विभाग द्वारा चल रहे अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान तकनीकी कंसल्टेंट आरके जायसवाल, वरिष्ठ प्रबंधक रामचरण, सौरभ भारद्वाज, अश्विनी चतुर्वेदी, मैनेजर निखिल गुप्ता, अजीत भाई पटेल और विपिन बिहारी राय समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे। Greater Noida प्राधिकरण द्वारा लिए गए ये निर्णय आने वाले समय में ग्रेटर नोएडा की आधारभूत संरचना को और मजबूत बनाएंगे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video