Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: 15वीं मंजिल के फ्लैट में एसी फटने से लगी भीषण आग, समय रहते बुझाई गई

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित मायफेयर सोसाइटी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डी टावर की 15वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में अचानक एसी फटने से आग लग गई। आग लगते ही पूरे फ्लैट में धुआं और लपटें फैल गईं, जिससे सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। समय रहते दमकल विभाग को सूचना दी गई और तीन फायर टेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

Greater Noida: घटना के वक्त फ्लैट में नही था कोई 

घटना के समय फ्लैट में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एसी में से चिंगारियां और धुआं निकलता दिखाई दिया, फिर अचानक आग की लपटें उठीं। देखते ही देखते आग पूरे फ्लैट में फैल गई। वहां मौजूद लोगों ने फ्लैट खाली कर दिया और परिसर में भगदड़ मच गई। आग की घटना का वीडियो भी राहगीरों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

चीफ फायर ऑफिसर ने कही ये अहम बात 

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि हुई है। दमकल की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीन गाड़ियों की मदद से कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया। हालांकि, Greater Noida के इस फ्लैट में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया है। विभाग की ओर से मामले की विस्तृत जांच जारी है। प्रशासन की सतर्कता और फायर टीम की तेजी से बड़ी दुर्घटना टल गई।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video