Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

CM Yogi: उत्तर प्रदेश में ‘ आउटसोर्स सेवा निगम’ का शुभारंभ! लाखों कर्मचारियों को मिलेंगे ये लाभ

top-news

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन को मंजूरी दी है। Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निगम पारदर्शिता को बढ़ावा देगा, कर्मचारियों को समय पर वेतन, EPF/ESIC लाभ, और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगा। यह शुभआरंभ राज्य के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थायित्व और भरोसा देगा।

CM Yogi: सीएम आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में इस प्रस्तावित निगम की कार्यप्रणाली, संरचना और दायरे पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि निगम को कंपनी एक्ट के तहत गठित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करेंगे और एक महानिदेशक की नियुक्ति होगी। साथ ही मंडल व जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। Uttar Pradesh में आउटसोर्स एजेंसियों का चयन GeM पोर्टल से न्यूनतम तीन वर्षों के लिए किया जाएगा और वर्तमान कर्मचारियों की सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

अब हर महीने की 5 तारीख को मिलेगा वेतन 

बता दे कि CM Yogi ने निर्देशित किया कि सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन हर माह की 5 तारीख तक सीधे बैंक खातों में जाए। EPF, ESIC और बैंकों से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी समय से प्रदान की जाएं। निगम एक रेगुलेटरी बॉडी की तरह काम करेगा और नियमों के उल्लंघन पर एजेंसियों पर पेनाल्टी व ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई की जाएगी। नियुक्तियों में SC, ST, OBC, EWS, महिलाओं, दिव्यांगजन, पूर्व सैनिकों के साथ तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जाएगी। यह निगम प्रशासनिक प्रणाली में जवाबदेही और पारदर्शिता का नया अध्याय जोड़ेगा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *