Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida में भारत विकास परिषद का भव्य अधिष्ठापन समारोह ‘ एक शाम राष्ट्र के नाम’ हुआ सम्पन्न,

top-news

Noida: भारत विकास परिषद नोएडा शाखा का अधिष्ठापन समारोह एवं एक शाम राष्ट्र के नाम कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नव-निर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र गंगल, सचिव राम रतन शर्मा, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता एवं संयोजिका कंचन गुप्ता ने वर्ष 2025-26 के लिए विधिवत शपथ ग्रहण की। सभी पदाधिकारियों ने परिषद की मूल भावना संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण को और अधिक सशक्त रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Noida: सासंद महेश शर्मा की उपस्थिति ने जीता लोगो का दिल

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं नोएडा विधायक पंकज सिंह और अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे। भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय वित्त मंत्री महेश बाबू गुप्ता ने विशेष अतिथि की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष कवित बंसल ने की, जबकि अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में प्रांतीय महासचिव मुक्ता अग्रवाल उपस्थित रहीं।

इन लोगो की मदद से हुआ कार्यक्रम का सफल आयोजन

बता दे कि Noida में आयोजित इस भव्य आयोजन की संयोजन जिम्मेदारी पंकज जिंदल, अतुल वर्मा और कुलदीप गुप्ता ने निभाई। समारोह में शाखा संरक्षक मधुसूदन दादू एवं वरिष्ठ सदस्य प्रताप मेहता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया और ‘एक शाम राष्ट्र के नाम’ की थीम को सार्थक बनाया। समारोह ने यह संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।