Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Ravindra Jadeja: एजबेस्टन टेस्ट में जडेजा-गिल की धमाकेदार साझेदारी से इंग्लैंड के गेंदबाज बेहाल

top-news

Ravindra Jadeja: भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट (Edgbaston Test)  मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। रवींद्र जडेजा और कप्तान शुभमन गिल की दमदार साझेदारी ने अंग्रेज गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। Shubman Gill ने पहले से ही शतक जड़कर पिच पर पैर जमा लिए थे, वहीं जडेजा ने आकर तेजी से रन बटोरे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर इंग्लिश गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला इंग्लैंड के लिए भारी पड़ता दिखा। पहले सेशन में इंग्लिश गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

Ravindra Jadeja: दूसरे दिन में जमकर बोला बल्ला 

Edgbaston Test के दूसरे दिन के पहले सत्र में जडेजा का बल्ला खूब बोला। हालांकि सेशन के अंतिम 15 मिनटों में वह संयम खो बैठे और आउट हो गए, लेकिन 89 रन की शानदार पारी खेलकर वह टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा चुके थे। उन्होंने आलोचकों को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया। वहीं गिल और Ravindra Jadeja की जोड़ी ने पांचवें विकेट के बाद 200 से ज्यादा रन की साझेदारी की और स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। इससे पहले नितीश रेड्डी 211 रन के स्कोर पर आउट हुए थे।

Shubman Gill ने रचा इतिहास, तेंदुलकर के बाद बने दूसरे खिलाड़ी

शुभमन गिल ने इस पारी में इतिहास रच दिया। उन्होंने इंग्लैंड में 150+ टेस्ट स्कोर बनाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय बनने का गौरव प्राप्त किया। इससे पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर ने 23 साल की उम्र में किया था, जबकि गिल अब 25 के हैं। इतना ही नहीं, गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआती 138 पारियों में कोहली के 5503 रनों को पछाड़ते हुए उनसे आगे निकल गए। Ravindra Jadeja और शुभमन गिल की पारी से लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 6 विकेट पर 416 रन रहा, जिसमें Shubman Gill 168 रन और वॉशिंगटन सुंदर 1 रन पर नाबाद थे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video