Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

Noida: बकाया न चुकाने वाले बिल्डरों की परियोजनाओं पर ब्रेक, नक्शों पर लगी रोक

top-news

Noida: नोएडा प्राधिकरण ने बकाया राशि जमा न करने वाले बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी Group Housing परियोजनाओं के नक्शों पर रोक लगा दी है। इस फैसले से अब ये बिल्डर निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा सकेंगे और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नक्शों की वैधता स्वत: समाप्त मानी जाएगी। इस कदम के तहत 2009 से 2014 के बीच स्वीकृत 23 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं प्रभावित होंगी। इन परियोजनाओं के लिए पास हुए नक्शे पर 5 साल की वैधता होती है, जिसे समय-समय पर बढ़वाया जाता रहा, लेकिन अब प्राधिकरण ने यह सुविधा बंद कर दी है।

Noida: जीरो पीरियड पॉलिसी बनी वजह, 7800 करोड़ का है बकाया

नोएडा प्राधिकरण ने अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों के आधार पर बनी ‘जीरो पीरियड पॉलिसी’ के तहत दिसंबर 2023 से सख्ती शुरू की थी। उस समय 57 बिल्डरों पर 7800 करोड़ रुपये बकाया था। 1500 करोड़ रुपये की छूट देने के बावजूद कई बिल्डरों ने भुगतान नहीं किया। अब तक 28 बिल्डरों ने बकाया चुकाया, जबकि 23 बिल्डर अब भी पीछे हट रहे हैं। इससे न सिर्फ 21 हजार से अधिक Flat Buyers की रजिस्ट्री रुकी है, बल्कि निवेशकों का भरोसा भी डगमगाया है। नक्शा वैध न मानने की कार्रवाई के साथ Noida प्राधिकरण ने 8 परियोजनाओं में सीलिंग और 22,853 वर्गमीटर जमीन का आवंटन भी रद्द किया है।

ईओडब्ल्यू को सौंपी गई जांच, नक्शा तभी बढ़ेगा जब होगा भुगतान

प्राधिकरण ने 9 परियोजनाओं की जांच आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दी है और भविष्य में नक्शा वैधता बढ़ाने के किसी भी आवेदन को तब तक मंजूरी नहीं दी जाएगी, जब तक पूरा बकाया चुकाया नहीं जाता। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि बिल्डरों को तब तक कोई छूट नहीं दी जाएगी जब तक वे अपने वित्तीय दायित्व पूरे नहीं करते। इस सख्त रुख से Noida शहर में पारदर्शिता और जवाबदेही की एक नई शुरुआत शुभारंभ की उम्मीद की जा रही है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *