Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

Greater Noida के सभी एसटीपी होंगे ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस, बादलपुर में शुरुआत

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (एसटीपी) को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब इन सभी प्लांट्स की निगरानी ऑफिस से ही ऑनलाइन कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (OCMS) के ज़रिए की जाएगी। इस योजना की शुरुआत बादलपुर स्थित दो एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी से की जा चुकी है। इस सिस्टम से अधिकारी कार्यालय में बैठकर एसटीपी के संचालन, बीओडी (बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड) और सीओडी (केमिकल ऑक्सीजन डिमांड) की रियल टाइम जानकारी ले सकेंगे।

Greater Noida: नमामि गंगा परियोजना के तहत सभी को ऑनलाइन जोड़ने का निर्णय 

Greater Noida
Greater Noida

नमामि गंगे परियोजना के तहत पूरे प्रदेश में एसटीपी को ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने सभी एसटीपी को OCMS से लैस करने के निर्देश दिए हैं। अब सेक्टर ईकोटेक-2 (15 एमएलडी) और ईकोटेक-3 (20 एमएलडी) स्थित एसटीपी में अगले दो हफ्तों में यह प्रणाली स्थापित की जाएगी। कासना के 137 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है, और वहां एक माह में मॉनिटरिंग सिस्टम लगा दिया जाएगा। Greater Noida के हर एक एसटीपी पर यह सिस्टम लगाने की लागत लगभग 30 लाख रुपये आएगी, जिसे प्राधिकरण खुद वहन कर रहा है।

इस तरह रखी जाएगी कनेक्टिविटी 

वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि इस प्रणाली से प्राधिकरण के साथ-साथ उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नमामि गंगे परियोजना से जुड़ी अथॉरिटी भी निगरानी कर सकेगी। एक सिस्टम से छह मोबाइल या लैपटॉप कनेक्ट हो सकते हैं, जिससे रियल टाइम डेटा किसी भी समय देखा जा सकता है। Greater Noida प्राधिकरण के एसीईओ के अनुसार, “यह पहल एसटीपी की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video