Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस को ‘ Times Samman’ से नवाजा जाएगा, 15 श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी होंगे सम्मानित

top-news

Noida: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर, लक्ष्मी सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जनहित में किए गए निरंतर प्रयासों और उल्लेखनीय उपलब्धियों को देखते हुए “The Times of India” द्वारा आयोजित ‘Times Samman’ समारोह के लिए पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया गया है।

यह समारोह 23 जून 2025 को महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के कर-कमलों द्वारा जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित किया जाएगा। इसमें कुल 15 श्रेणियों में कार्य कर रहे अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

Noida: सम्मानित की जाने वाली श्रेणियां और अधिकारी:

  1. सर्वश्रेष्ठ सीसीटीएनएस पुलिस स्टेशन – थाना कासना
    जनवरी 2024 से मई 2025 तक सीसीटीएनएस रैंकिंग में 91.23 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान। पीड़ितों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया।

  2. सबसे कठिन व चुनौतीपूर्ण केस सुलझाने वाली टीम – थाना बिसरख:
    उपनिरीक्षक राकेश बाबू और टीम ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़ कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

  3. सर्वश्रेष्ठ एलआईयू अधिकारी – उपनिरीक्षक राकेश चौहान:
    अभिसूचना इकाई में रहते हुए समय पर उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में योगदान।

  4. सर्वश्रेष्ठ रिकवरी – निरीक्षक यतेन्द्र कुमार, स्वॉट टीम:
    अफ्रीकी मूल के अभियुक्त से 200 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर तस्करी पर नियंत्रण।

  5. सर्वश्रेष्ठ कनविक्शन – मुख्य आरक्षी मुनेश्वरी देवी और आरक्षी अमित कुमार:
    2183 अभियोगों में 2212 अभियुक्तों को सजा दिलवाने में सफलता, जिनमें 21 को आजीवन कारावास।

  6. सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन प्रबंधन – निरीक्षक धर्म प्रकाश शुक्ल (सेक्टर-20):
    मीडिया समन्वय से सही सूचनाएं जनसामान्य तक पहुंचाईं, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सफलता।

  7. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी – मुख्य आरक्षी प्रियंका अरोड़ा:
    अंतरराष्ट्रीय पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

  8. सर्वश्रेष्ठ फायरमैन – फायरमैन देवेंद्र सिंह और टीम:
    रेस्क्यू और अग्निशमन कार्यों में साहसी योगदान, स्वयं की परवाह किए बिना जिम्मेदारी निभाई।

  9. सर्वश्रेष्ठ प्रथम रेस्पॉन्डर (112) – आरक्षी विवेक कुमार:
    गोदरेज टॉवर की 28वीं मंजिल से आत्महत्या करने वाले को समय रहते बचाया, सोशल मीडिया पर खूब सराहना।

  10. सर्वश्रेष्ठ सामुदायिक पुलिस अधिकारी (महिला बीट) – उपनिरीक्षक अंकिता पटेल (थाना जेवर):
    जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान, सरकारी योजनाओं का जनसामान्य तक प्रचार-प्रसार।

  11. सर्वश्रेष्ठ मीडिया प्रबंधन – निरीक्षक सुबोध कुमार तोमर:
    भ्रमित सूचनाओं पर तुरंत खंडन कर सही जानकारी प्रसारित की, जिससे सामाजिक शांति बनी रही।

  12. सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस अधिकारी – उपनिरीक्षक शिल्पा चिकारा (सेक्टर-20):
    बलात्कार के केस में अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी और शीघ्र आरोप पत्र दाखिल कर न्याय सुनिश्चित किया।

  13. सर्वश्रेष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी – मुख्य आरक्षी अशोक कुमार और टीम:
    छूटे बैग और 80 हजार रुपये लौटाए, सड़क दुर्घटना के दौरान सीपीआर व प्राथमिक उपचार देकर जीवन बचाया।

  14. सर्वश्रेष्ठ पुलिस नागरिक सेवा थाना (आईजीआरएस) – निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह (सेक्टर-39):
    जून 2024 से मई 2025 तक प्रदेश में प्रथम स्थान, 86.23 अंक प्राप्त कर ISO प्रमाण-पत्र भी प्राप्त।

  15. सर्वश्रेष्ठ प्रोएक्टिव राजपत्रित अधिकारी –
    (I) श्री प्रवीण कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त, प्रथम नोएडा
    (II) श्री अरविंद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, तृतीय ग्रेटर नोएडा:

    सीनियर सिटीजन से संवाद, वीवीआईपी विज़िट्स में नेतृत्व, अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका।