Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

Uttar Pradesh बना GeM पर खरीद में देश का नेतृत्वकर्ता, केंद्र सरकार ने की प्रशंसा

top-news

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर डिजिटल और पारदर्शी शासन की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाते हुए गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के माध्यम से खरीद के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर GeM पर राज्य की सक्रिय भागीदारी और अभूतपूर्व प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयासों को अन्य राज्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वन-स्टॉप डिजिटल मार्केटप्लेस’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना।

Uttar Pradesh: वित्तीय वर्ष 20-21 और 24-25 के बीच हुई कुल इतने करोड़ की खरीदारी 

राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच कुल ₹65,227.68 करोड़ की खरीद GeM प्लेटफॉर्म के माध्यम से की। अकेले 2023-24 में ₹20,248 करोड़ की खरीद हुई। 26 नवंबर 2024 को जारी एक महत्वपूर्ण आदेश ने राज्य की खरीद नीतियों को जीएफआर 2017 और GeM की शर्तों के साथ पूरी तरह संरेखित किया, जिससे GeM के 100% उपयोग का मार्ग प्रशस्त हुआ। यह आदेश Uttar Pradesh की नीतिगत प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और पारदर्शिता की मिसाल बन गया।

पीयूष गोयल ने जताया विश्वास

नगर विकास, स्वास्थ्य, आईटी, चिकित्सा शिक्षा और गृह विभाग जैसे शीर्ष 10 विभागों ने इस दौरान सर्वाधिक खरीद की। पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश की इस पहल को डिजिटल इंडिया अभियान का मजबूत स्तंभ बताया और विश्वास जताया कि Uttar Pradesh का सहयोग भविष्य में भी GeM को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video