Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

YEIDA: यमुना प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक में लिए गए 15 बड़े निर्णय! यहाँ जाने पूरी जानकारी

top-news

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 85वीं बोर्ड बैठक प्राधिकरण के सभा कक्ष में अध्यक्ष आलोक कुमार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के ACEO, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कुल 54 प्रस्ताव प्रस्तुत किए। यहां हम बैठक में लिए गए 15 प्रमुख निर्णयों को संक्षेप में बिंदुवार प्रस्तुत कर रहे हैं:

1.YEIDA: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में पुलिस थाना

1000 वर्गमीटर क्षेत्र में पुलिस थाने की स्थापना होगी, जिसमें एफएआर 2.5, 60% ग्राउंड कवरेज और 24 मीटर ऊंचाई अनुमत होगी।

2. रिक्रिएशनल ग्रीन सेक्टर विकास योजना

सेक्टर 22एफ (700 एकड़) और 23बी (500 एकड़) में Golf Course, Yamuna Haat, Imagicaa Theme Park, Olympic Village, Aviation Museum आदि कोर एक्टिविटी प्रस्तावित। परियोजना PPP मोड पर होगी।

3. फेज-2 में महायोजना 2031 लागू- YEIDA

अलीगढ़, हाथरस, मथुरा और आगरा जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय, सार्वजनिक एवं कमर्शियल गतिविधियों को 200 मीटर त्रिज्या में अनुमति दी जाएगी।

4. सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0)

भारत सरकार की ₹144.48 करोड़ की सहायता से 200 एकड़ में EMC विकसित किया जाएगा। हैवल्स इंडिया लिमिटेड को 50 एकड़ भूमि दी गई है।

5. सेक्टर-18 व 32 में फायर स्टेशन – YEIDA

7485 वर्गमीटर क्षेत्र में दो फायर स्टेशनों की स्थापना होगी, भूमि मात्र ₹1 प्रति वर्गमीटर की सांकेतिक दर पर अग्निशमन विभाग को आवंटित।

6. मदर डेयरी को 100 वर्गमीटर के 21 बूथ

सेक्टर-18 व 20 के आवासीय पॉकेटों की जरूरतों के लिए मदर डेयरी को छोटे बूथ आवंटित किए गए। कार्योत्तर स्वीकृति प्राप्त।

7. 500 ई-बसें GCC मोड पर संचालित होंगी – YEIDA

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यीडा क्षेत्रों में 500 वातानुकूलित ईबसें संचालन हेतु अनुमोदन।

8. सेक्टर-25 में 7% आबादी भूखण्ड योजना

किसानों को आबादी भूखण्ड देने से पूर्व 10% भू-अर्जन मूल्य वर्तमान दरों से जमा कराने का निर्णय। पूर्व आवंटन वाले किसानों से भी 10% राशि वसूली का निर्देश।

9. सेक्टर-29 में अपैरल पार्क की प्रगति

NAEC के 82 सदस्यों को भूखण्ड आवंटन, 61 ने लीज डीड, 43 ने कब्जा प्राप्त किया, 7 ने निर्माण शुरू किया।

10. 7 लीगेसी स्टॉल्ड रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में प्रगति

₹407.90 करोड़ जमा. 800 सब-रजिस्ट्रियां फरवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच कराई गईं। अनुमानित आय ₹621 करोड़।

11. YEIDA: डिफॉल्टर आवंटियों के लिए फिर से OTS योजना

01 जुलाई से 31 अगस्त 2025 तक एकमुश्त समाधान योजना लाई जाएगी। लगभग ₹4948 करोड़ की बकाया राशि वसूली की उम्मीद।

12. सेक्टर-10 में EMC हेतु विद्युत आपूर्ति की योजना

32 MVA विद्युत भार की आवश्यकता; सेक्टर-32 स्थित पावर सबस्टेशन से आपूर्ति होगी। कुल 192 MW का लोड अनुमानित।

13. YEIDA: Informal Sector हेतु आवासीय योजना

जन सुविधा के लिए Informal Sector में आवासीय भूखण्ड योजना लाने का निर्णय। नियम व शर्तों के निर्धारण हेतु कंसल्टेंट हायर किया जाएगा।

14. सुपरटेक लिमिटेड का प्रस्ताव खारिज

लीगेसी स्टॉल्ड पॉलिसी में 25% के स्थान पर 5% भुगतान का प्रस्ताव अस्वीकृत।

15. YEIDA: ग्रीनबे इन्फ्रास्ट्रक्चर को अंतिम चेतावनी

TS-06, सेक्टर-22डी में प्रथम किस्त न जमा करने पर 30 जून 2025 तक ₹117.73 करोड़ जमा न करने की स्थिति में भूखण्ड निरस्त करने का निर्णय।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *