Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट: भारी बारिश से श्री राधा स्काई गार्डन के पास लंदन मार्ट की बाउंड्री वॉल गिरी, सड़क भी धंसी ● पेट्रोल ₹102 नहीं, ₹82 लीटर होना चाहिए: अरविंद केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला ● नोएडा में बारिश से जलभराव का संकट! सेक्टर-34 के अपार्टमेंट डूबे

Iran-Israel War का मार्बल कारोबार पर असर! Noida में टाइल्स की कीमतों में आई इतनी उछाल

top-news

Iran-Israel War: पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान-इस्राइल युद्ध का सीधा असर अब भारत के निर्माण और डेकोरेशन बाजार पर दिखाई देने लगा है। Noida के मार्बल टाइल्स कारोबार पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है। हर साल करीब 2400 करोड़ रुपये से अधिक का मार्बल कारोबार करने वाले इस क्षेत्र में ईरानी मार्बल की भारी मांग होती है, खासकर फ्लोरिंग और इंटीरियर डिज़ाइन के लिए। लेकिन युद्ध के कारण ईरान का हवाई क्षेत्र बंद हो गया है और समुद्री मार्गों पर शिपमेंट रुकने से आपूर्ति श्रृंखला पूरी तरह बाधित हो चुकी है।

Iran-Israel War: जाने क्या कह रहे है मार्बल व्यापारी

Noida सेक्टर-49 के मार्बल व्यापारी रामरतन शर्मा ने बताया कि तुर्किए और ईरान से अब तक 30 से 40 प्रतिशत तक टाइल्स की आपूर्ति होती थी। भारत-पाक तनाव के बाद तुर्की के सामानों का बायकॉट कर व्यापारियों ने ईरान से माल मंगाना शुरू किया, लेकिन अब वहां से भी खेप नहीं आ रही। इसके चलते मात्र एक सप्ताह में टाइल्स की कीमतों में करीब 20% का इजाफा हो चुका है। व्यापारी कपिल लखौटिया ने बताया कि ईरानी और तुर्की टाइल्स की गुणवत्ता बेहतर होती है और दाम भी किफायती रहते हैं, इसीलिए इनकी डिमांड अधिक है। लेकिन अब Iran-Israel War के बीच न तो नया ऑर्डर मिल पा रहा है और न ही पुराने पूरे हो रहे हैं।

जाने क्यो प्रभावित हो रहा है व्यापार 

यूपी युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन का कहना है कि दुबई और मुंबई के रास्ते ईरानी टाइल्स की आपूर्ति होती थी, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के चलते ये मार्ग भी प्रभावित हैं। वहीं, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से परिवहन लागत भी बढ़ गई है। लोग अपने घरों को खूबसूरती से सजाने के लिए टाइल्स का उपयोग कर रहे थे, लेकिन Iran-Israel War जैसे हालातों ने इस बढ़ते बाजार को संकट में डाल दिया है। अगर यह स्थिति लंबी चली तो व्यापार में भारी गिरावट की आशंका है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *