Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Jaat: सनी देओल, रणदीप हुड्डा और निर्देशक गोपीचंद पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज

top-news

Jaat: जालंधर पुलिस ने हाल ही में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म ‘जाट’ के कुछ दृश्यों को लेकर अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा, और विनीत कुमार सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है। यह एफआईआर बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत दर्ज की गई है, जिसमें जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप शामिल है। साथ ही फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलीनेनी और प्रोड्यूसर्स पर भी केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि फिल्म के एक दृश्य ने ईसाई समुदाय की भावनाओं को गहरा ठेस पहुंचाई है।

Jaat: फिल्म के इस सीन पर मच रहा है बवाल

शिकायत के अनुसार, फिल्म में रणदीप हुड्डा के किरदार को एक चर्च के भीतर क्रूस के नीचे, पवित्र स्थल पर खड़े दिखाया गया है, जबकि लोग प्रार्थना कर रहे होते हैं। इस दृश्य में डराने और अनुचित व्यवहार जैसे दृश्य भी शामिल हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि फिल्म को जानबूझकर गुड फ्राइडे और ईस्टर के पवित्र महीने में रिलीज किया गया ताकि ईसाई समुदाय नाराज़ हो और देशभर में दंगे फैलें। उन्होंने फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है, क्योंकि इससे शांति भंग होने की आशंका जताई गई है।

फिल्म में सनी देओल के साथ रणदीप हुड्डा ने निभाया दमदार रोल

सनी देओल की फिल्म ‘Jaat’ एक ऐक्शन थ्रिलर है जिसमें रणदीप हुड्डा विलेन की भूमिका में हैं। फिल्म में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कसांद्रा, जरीना वहाब और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म गोपीचंद मलीनेनी के निर्देशन में बनी उनकी पहली हिंदी फिल्म है और इसे मिथ्री मूवी मेकर्स तथा पीपल मीडिया फैक्ट्री ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले वीकेंड में ₹32 करोड़ की कमाई की है। वहीं, गुरुवार को सनी देओल ने पुष्टि की कि वह ‘जाट 2’ में भी नजर आएंगे।