Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

गाजियाबाद में छात्रों और स्थानीय युवकों में मारपीट, छात्राओं से छेड़खानी का आरोप

top-news

गाजियाबाद। साहिबाबाद इलाके में अर्थला मेट्रो स्टेशन के सामने कैलाशवती इंटर कालेज के छात्रों और स्थानीय युवकों में सड़क पर हुई मारपीट का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। साहिबाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इंटरनेट मीडिया पर छात्रों व युवकों में मारपीट का वीडियो प्रसारित हुआ। उसके साथ संदेश लिखा गया कि छात्राओं के साथ छेड़खानी को लेकर अर्थला मेट्रो स्टेशन के सामने कैलाशवती इंटर कालेज छात्रों में मारपीट हुई।
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। पता चला कि वीडियो मंगलवार का ही है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय दुकानदार के दो बेटे मौसेरे भाई के साथ दुकान के पास खड़े थे। बाइक का पहिया टकराने को लेकर उनका कैलाशवती इंटर कालेज के छात्रों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
पुलिस वीडियो से उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। कुछ छात्रों व स्थानीय युवकों की पहचान हो गई है। स्कूल प्रबंधन भी कर सकता है कार्रवाई स्कूल प्रबंधन भी वीडियो से छात्रों की पहचान कर रहा है। स्कूल प्रबंधन छात्रों पर कार्रवाई कर सकता है।