Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

भैया अब आपको ना तो कॉल करने की जरूरत पड़ेगी, ना ही अपडेट लेने की, अधिकारी खुद आपको फोन करेंगे – सलिल यादव

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

बहुत कम अधिकारी ऐसे मिल पाते हैं जो शहर के निवासियों की समस्याओं का तुरंत संज्ञान लेते हैं जैसे ही कोई समस्या उनके संज्ञान में लाई जाती है उस समस्या के तुरंत निदान में लग जाते हैं और संबंधित अधिकारियों को भी समस्या के निदान पर लगा देते हैं उस समस्या का प्रति दिन अपडेट शिकायतकर्ता को भी दिया जाता है।

पिछले दिनों ऐसा ही एक वाक्य सामने आया। जिसमें अल्फा वन निवासी ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने विश्व भारती स्कूल के सामने पड़ने वाले कट को बंद करने के लिए प्रभारी जीएम सलिल यादव से शिकायत की, शिकायत को सुनने के बाद प्रभारी जीएम ने शिकायतकर्ता कोई आश्वस्त किया “आपको ना तो फोन करने की जरूरत है ना शिकायत के बारे में दोबारा बोलने की जरूरत पड़ेगी अब अधिकारी खुद आपको प्रतिदिन अपडेट करेंगे”

शिकायत के अगले दिन से ही कट को बंद करने का काम शुरू कर दिया गया। शहरवासियों का कहना है अन्य अधिकारियों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए अपने हर काम को जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।

“मेरे द्वारा अनरोध पर कराए गए कार्य विश्व भारती स्कूल अल्फा वन कट मैन रोड कासना सूरजपुर। जहां पर आए दिन घटनाएं होती रहती जिसके कारण कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है आपके तीव्र निर्णय और तीव्र गति में कराए जा रहे कार्य के लिए आपका आभारी हूं एक बार पुनः आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
(ठा धर्मेन्द्र सिँह, बीजेपी नेता)“

ठा धर्मेन्द्र सिँह