Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

नोएडा पुलिस ने नष्ट की साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की 60 हजार लीटर शराब, कई साल में कई गई थी जब्त

top-news

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा (उत्तर प्रदेश) में पुलिस द्वारा सीज की 60 हजार लीटर जहरीली शराब नष्ट कर दिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद शराब खत्म कर दी गई, जो पिछले कई सालों में पकड़ी गई थी।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि साल 2015 से 2022 तक पुलिस ने 500 पेटी में शराब जब्त की। उन्होंने बताया कि शनिवार को अवैध शराब को नष्ट कर दिया गया।
अवैध शराब ने थानों में जगह का कर लिया था कब्जा
द्विवेदी ने कहा कि सेक्टर-39 और सेक्टर-20 पुलिस स्टेशनों द्वारा जब्त की गई लगभग 60,000 लीटर शराब को उचित प्रक्रियाओं के बाद नष्ट कर दिया गया है। यह शराब इन पुलिस स्टेशनों में भंडारण स्थान पर कब्जा कर रही थी। इस शराब की कीमत 3.80 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
इसी तरह 19 वाहनों की नीलामी की गई है, जिन्हें इन मामलों में सेक्टर 20 थाना पुलिस ने इंपाउंड किया था। इनमें पांच चार पहिया और 14 दोपहिया वाहन शामिल हैं। द्विवेदी ने कहा कि इन वाहनों की नीलामी से बरामद राशि को राज्य के खजाने में जमा किया जाएगा।