Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो प्राधिकरण पांच और गांवों में जल्द बनवाएगा बरातघर, सेक्टरों में 13 सामुदायिक केंद्र भी बनेंगे।

top-news

  • प्राधिकरण ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, 70 लाख रुपये खर्च होने का आकलन
  • पहले से निर्मित 85 बरातघरों का होगा मरम्मत, 3.63 करोड़ रुपये होंगे खर्च

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पांच और गांवों में जल्द ही बरातघर बनवाने जा रहा है। इनको बनवाने के लिए प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन बरातघरों के निर्माण में करीब 70 लाख रुपये खर्च होने का आकलन है। वहीं, पहले से निर्मित 85 अन्य बरातघरों को भी प्राधिकरण दुरुस्त कराने जा रहा है। इस पर करीब 3.63 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने इन दोनों कार्यों के लिए सहमति दे दी है। प्राधिकरण ने इनके टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा के अंतर्गत आने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए पहले से निर्मित बरातघरों का मरम्मत कराने और जिन गांवों में बरातघर नहीं हैं, वहां नए बरातघर बनवाने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देश पर परियोजना विभाग ने 85 गांवों के बरातघरों का मरम्मत कराने और पांच नए बरातघरों के निर्माण की योजना बना ली है। नए बरातघर देवला, चुहड़पुर, डाढ़ा, सिरसा व रोशनपुर में बनेंगे। प्राधिकरण ने इन बरातघरों को बनवाने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन 85 बरातघरों का मरम्मत होना है, उनमें चिपियाना बुजुर्ग, चिपियाना खुर्द, जौन समाना, जलपुरा, मलकपुर, लखनावली, गुर्जरपुर, बेगमपुर, नवादा, साकीपुर, पाली, पल्ला, रामपुर फतेहपुर, डाबरा, रिठौरी आदि शामिल हैं। सीईओ रितु माहेश्वरी ने पहले से निर्मित बरातघरों के मरम्मत और पांच नए बरातघरों का कार्य शीघ्र शुरू कर तय समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

सेक्टरों में 13 सामुदायिक केंद्र भी बनेंगे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सेक्टरों में 13 सामुदायिक केंद्र भी बनवाने जा रहा है। सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर परियोजना विभाग ने इन सामुदायिक केंद्रों को बनवाने की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये सामुदायिक केंद्र सेक्टर ईटा वन, सेक्टर 31 (स्वर्णनगरी), सेक्टर 36, सेक्टर 37, पाई वन , जीटा वन, डेल्टा थ्री, फाई-चाई एक्सटेंशन, सेक्टर तीन, ज्यू वन, टू व ज्यू थ्री, ओमीक्रॉन वन ए हैं। सीईओ इन सेक्टरों में सामुदायिक केंद्र को बनाने पर सहमति दे दी है। ये सामुदायिक केंद्र दो मंजिल के बनेंगे। ग्राउंड तल पर लॉबी, पार्टी हॉल, किचन स्पेस, स्टोर, एक रूम और लेडीज व जेंट्स ट्वॉयलेट बनाए जाएंगे, जबकि प्रथम तल पर लॉबी, लाइब्रेरी, इंडोर स्पोर्ट्स एक्टिीविटी और लेडीज व जेंट्स ट्वॉयलेट की सुविधा रखे जाने का प्रस्ताव है। हर सामुदायिक केंद्र में लगभग 50 वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। इन 13 सामुदायिक केंद्रों को बनाने में लगभग 27 करोड़ रुपये खर्च होने का आकलन है। सीईओ रितु माहेश्वरी ने इन सामुदायिक केंद्रों को बनवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।