Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Heat Wave: भीषण गर्मी बनी सेहत के लिए खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

top-news

Heat Wave: देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में लू की स्थिति बन चुकी है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में गर्मी और भी बढ़ सकती है। दिल्ली में 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं राजस्थान और गुजरात में 19 अप्रैल तक लू की चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है।

Heat Wave: रिसर्च में हुए ये खुलासे 

आईआईटी बॉम्बे और जर्मनी की जोहान्स गुटेनबर्ग यूनिवर्सिटी मेंज के संयुक्त अध्ययन में यह पाया गया कि एक हीटवेव अगली लहर के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना सकती है। 2022 के मार्च-अप्रैल में दक्षिण एशिया में 3–8 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जिससे बैक-टू-बैक हीटवेव की आशंका को बल मिला। डॉक्टर आकाश कौशल सिंह बताते हैं कि अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर का तापमान नियंत्रण तंत्र गड़बड़ा जाता है, जिससे चक्कर, ऐंठन, चकत्ते, अत्यधिक पसीना या बिलकुल न पसीना आना, यहां तक कि हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

भीषण गर्मी से निपटने के लिए सरकार ने तैयार किया प्लान

सरकार भी Heat Wave की इस संकट से निपटने के प्रयासों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश में स्कूलों को ओआरएस पाउडर और मेडिकल किट रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं तेलंगाना सरकार ने लू को ‘राज्य विशेष आपदा’ घोषित कर दिया है और मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख मुआवजा देने का प्रावधान किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिनभर खूब पानी और तरल पदार्थ पिएं, नींबू पानी, नारियल पानी और ओआरएस का सेवन करें तथा अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचें।