Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: बस-वे निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई पर मचा बवाल, जेसीबी जब्त, ठेकेदारों पर मुकदमा

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बस-वे निर्माण के नाम पर पर्यावरण से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदारों ने सेक्टर पाई-1 के पास 130 मीटर रोड के किनारे बस-वे निर्माण के दौरान कई पेड़ों को जेसीबी से काट दिया। बुधवार शाम जब वन विभाग को इस बात की सूचना मिली, तो रेंजर रामअवतार चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया। टीम ने मौके पर देखा कि पापड़ी के तीन पेड़ों को काटा जा चुका था और अन्य पेड़ों की कटाई की तैयारी चल रही थी। समय रहते पहुंचने पर वन विभाग ने अन्य पेड़ों को कटने से बचा लिया। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। अधिक जानकारी के लिए लेख को अंत तक पढ़ना ना भूले।

Greater Noida: वन विभाग के एक्शन से ठेकेदारों पर लगाए गया जुर्माना

वन विभाग ने इस मामले में ठेकेदार संजय नागर और धर्मवीर नागर, दोनों निवासी दुजाना, के खिलाफ विभागीय मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही और प्राधिकरण के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यह कटाई बिना अनुमति के की गई और इसमें प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है।

प्राधिकरण अधिकारियों की संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई

वन विभाग इस मामले की गहन जांच कर रहा है और यदि Greater Noida प्राधिकरण के अधिकारियों की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने न केवल पर्यावरण सुरक्षा कानूनों के उल्लंघन को उजागर किया है, बल्कि यह भी बताया है कि किस तरह निर्माण कार्यों के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन से अब जवाबदेही की मांग तेज हो गई है।