Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर-ट्राली पर रोक, कोहरा खत्म होने तक नहीं होगा संचालन

top-news

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के कारण लगातार दो दिन हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली के संचालन पर रोक लगा दी गई है। एक्सप्रेस-वे पर हादसे को रोकने के लिए पहली बार ऐसा किया गया है। यह रोक शाम पांच बजे से कोहरे का प्रकोप खत्म होने तक लागू होगी।
मंगलवार को एक्सप्रेस-वे के तीनों टोल प्लाजा पर शाम पांच बजे के बाद पहुंची ट्रैक्टर-ट्राली को रोक दिया गया। टोल प्लाजा पर चालकों के लिए चाय के प्रबंध के अलावा यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने, अपनी लेन में चलने और गति सीमा का पालन करने की घोषणा की जा रही है।
हादसे रोकने के लिए लगातार उठाए जा रहे कदम
दैनिक जागरण ने माहभर तक सुड़क सुरक्षा अभियान चलाया था। इसमें सड़क इंजीनियरिंग की खामियों को विशेषज्ञों की मदद से उजागर किया गया। हादसों के कारणों को तलाशते हुए उनके हल के लिए माहौल तैयार किया गया। परिणामस्वरूप सड़क सुरक्षा और हादसे रोकने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सर्दियों में कोहरे के कारण हादसों की रोकथाम के लिए पंद्रह दिसंबर से पंद्रह फरवरी तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा सौ किमी प्रति घंटा से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा किया गया है।
भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा साठ किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। एक्सप्रेस-वे पर सोमवार व मंगलवार दोनों दिन कोहरे के कारण हादसे हुए। मंगलवार सुबह सात बजे के करीब दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस के कैंटर से टकराकर पलटने के बाद जेवर टोल प्लाजा पर सुबह 7.10 बजे से एक घंटे के लिए आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले यातायात को रोक दिया गया था।
दोपहर बाद जेवर से नोएडा की ओर ईंट लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर-ट्राली एक्सप्रेस-वे के 20वें माइल स्टोन के करीब पलट गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन यातायात जरूर प्रभावित हुआ। एक्सप्रेस-वे का संचालन कर रही कंपनी जेपी इंफ्राटेक ने शाम पांच बजे से सुबह कोहरा हटने तक ट्रैक्टर-ट्राली के संचालन पर रोक लगा दी है।