Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, मौत के बाद आरोपित परिवार के साथ फरार

top-news

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में छेड़खानी से परेशान 12वीं की छात्रा ने सोमवार शाम को घर में फांसी लगा ली। वह पिता के साथ शनिवार शाम को थाने में मामले की शिकायत करने गई थी। पुलिस पर उसकी फरियाद नहीं सुनने का आरोप लगा है।
छात्रा परिवार के साथ खोड़ा में रहती थी। वह दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता का आरोप है कि कालोनी का इरफान बेटी को स्कूल से आते-जाते समय परेशान करता था। बेटी ने शनिवार को उन्हें इसकी जानकारी दी। वह बेटी को लेकर शनिवार शाम को खोड़ा थाने गए। पुलिसकर्मियों को बेटी ने आपबीती सुनाई।
पुलिस ने नहीं लिया गंभीरता से
पुलिसकर्मियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनसे सबूत और इरफान को पकड़कर लाने को कहा। वह बेटी के साथ वापस घर आ गए। सोमवार सुबह वह और उनकी पत्नी ड्यूटी पर चले गए। घर में बेटी छोटी बहन और छोटे भाई के साथ थी। शाम करीब छह बजे छोटी बेटी ने फोन करके बताया कि बड़ी बहन ने कमरे में फांसी लगा ली है। वह आनन-फानन घर पहुंचे।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने आशंका जाहिर किया कि बेटी ने लोकलाज के डर से यह कदम उठा लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रा का वीडियो प्रसारित होने की बात सामने आई थी। पीड़ित से लिखित में तहरीर देने को कहा गया था लेकिन नहीं मिली थी। पीड़ित ने पहले आरोपित को पकड़ने की बात की थी।
टूटा दुखों का पहाड़
छात्रा के पिता ने बताया कि उनके साले की तबीयत खराब थी। वह सोमवार शाम को उपचार कराने के लिए यहां आ रहा था। शाम करीब छह बजे ससुराल से फोन आया कि साले की अयोध्या में मौत हो गई है। इसकी जानकारी होने पर वह घर के लिए फैक्ट्री के गेट पर पहुंचे थे तभी छोटी बेटी ने फाेन करके बड़ी बहन के आत्महत्या करने की बात बताई थी। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं की जानकारी होते ही उनके होश उड़ गए।
परिवार सहित आरोपित फरार
सोमवार को छात्रा के आत्महत्या करने के बाद पुलिस की छह टीमें जांच के लिए लगाई गई हैं। पुलिस टीमों ने आरोपित के घर पर दबिश दी। वह परिवार के साथ फरार है। अन्य संभावित स्थानों पर भी पुलिस दबिश दे रही है। उसे पकड़ने के लिए सर्विलांस की भी मदद ले रही है।