Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

पुलिस हिरासत से फरार हो गया दुष्कर्म का आरोपी, दो पुलिसकर्मी निलंबित; खोजने में जुटे अधिकारी

top-news

नोएडा। नोएडा में 14 वर्षीय एक लड़की से दुष्कर्म का आरोपी सोमवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। जिसके बाद एक हेड कांस्टेबल और एक होमगार्ड निलंबित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां वह शौचालय के बहाने गया और शौचालय की खिड़की से भाग गया।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि आरोपी की तलाश और उसकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को तैनात किया गया है और निगरानी विशेषज्ञों को लगाया गया है। आरोपी, मैनपुरी जिले का मूल निवासी है, जो एक लड़की के साथ गायब हो गया था।
गिरफ्तार लड़की को छुड़ाया
इसके बाद उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (लापता) और 366 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में सेक्टर 113 थाने की एक टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को छुड़ा लिया। डीसीपी ने कहा कि उसके बयान के आधार पर आईपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत आरोप भी शामिल किए गए थे।
शौच के बहाने गया बाथरूम
अधिकारी ने कहा कि जेल भेजे जाने से पहले उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में वह शौच करने के बहाने बाथरूम गया, लेकिन पीछे की खिड़की से भाग गया।Gurugram: नाइट क्लब में संचालक के भाई सहित युवती की संदिग्ध हाल में मौत, दो को अस्पताल में कराया भर्ती