Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यूपी में 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र, योगी का बड़ा एलान- छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियां ● पर्थला चौक पर 80 करोड़ से बनेगा 6-लेन अंडरपास, नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर: बस और कंटेनर के बीच भिड़ंत, एक की मौत; 15 से ज्यादा यात्री घायल

top-news

ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। वैन को टक्कर मारने के बाद सवारियों से भरी बस यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे पलट गई। बस में सवार करीब 60 सवारियों में से अधिकांश को गंभीर चोटें आई हैं।
अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल सवारी की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि बस के कई हिस्सों को काटकर सवारी और चालक को बाहर निकाला गया । पुलिस का कहना है कि सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बैरियर तोड़कर 40 फीट नीचे आ गिरी बस
मिली जानकारी अनुसार, करीब 60 सवारियों से भरी बस मध्य प्रदेश से यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते नोएडा की तरफ आ रही थी। मंगलवार की सुबह घना कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। जब यह बस दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तो गलगोटिया विश्वविद्यालय के नजदीक उसके सामने अचानक वैन आ गई।
वैन को बचाने के चक्कर में बस चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिए। बस की गति तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई। हादसे के दौरान बस क्रैश बीम बैरियर तोड़ती हुई यमुना एक्सप्रेस-वे से करीब 40 फीट नीचे आ गिरी। जबकि बस की टक्कर लगने के बाद वैन यमुना एक्सप्रेस-वे के डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस नीचे पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार अधिकांश लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों द्वारा मामले की सूचना दनकौर पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वे कर्मियों को दी गई।
राहत और बचाव कार्य शुरू
सूचना के बाद पुलिस और यमुना एक्सप्रेस-वेकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस के अंदरूनी हिस्से में जगह-जगह खून के निशान लगे हुए हैं। पुलिस द्वारा बस के कई हिस्सों को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद सवारियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल, कैलाश अस्पताल और जिम्स में भर्ती कराया गया।