Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा

गलत दिशा में चल रही कार की मिनी बस से जोरदार भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत; हादसे में 8 घायल

top-news

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गलत दिशा में चलने वालों पर लगाम न कसने के कारण शनिवार तड़के दो बजे एक और हादसा हो गया। विजयनगर सेक्टर-नौ के पास तेज रफ्तार से विपरीत दिशा में आ रही कार मेरठ की ओर जा रही मिनी बस से भिड़ गई। इस हादसे में कार चालक मौत हो गई,‌ जबकि मिनी बस में सवार आठ लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ये है पूरा मामला
एसएचओ विजयनगर अनीता चौहान ने बताया कि करीब दो बजे हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने पोलो कार चला रहे दिवाकर चटर्जी‌ (29) को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ के मुताबिक मिनी बस में बैठे आठ लोगों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों को स्वजन अलग-अलग अस्पताल ले गए हैं।
दिवाकर चिरंजीव विहार सेक्टर-आठ में रहते थे। आशंका है कि दिल्ली की ओर से लौटते समय दिवाकर रास्ता भटक गए और डीएमई पर आगे की तरफ चले गए। इसका एहसास होने पर वह विपरीत दिशा में लौटने लगे। एसएचओ का कहना है कि फिलहाल कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते।