Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

YEIDA: यमुना सिटी में यीडा का नया दफ्तर, डिजाइन तैयार, 18 माह में होगा निर्माण पूरा

top-news

YEIDA: यमुना प्राधिकरण (यीडा) का नया कार्यालय अब यमुना सिटी के सेक्टर-18 में बनाया जाएगा। अब तक यीडा का कार्यालय ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-2 में संचालित हो रहा था, जिससे जेवर और आस-पास के लोगों को 50 किलोमीटर दूर तक का सफर तय करना पड़ता था। लेकिन नए कार्यालय के बनने से उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही, मई के बाद जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने की संभावना और क्षेत्र में कंपनियों व रिहायशी परियोजनाओं के निर्माण को देखते हुए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

YEIDA: आधुनिक सुविधाओं से युक्त पांच मंजिला भवन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कार्यालय का डिजाइन तैयार कर लिया गया है और कुछ कागजी प्रक्रियाएं बाकी हैं। यह कार्यालय पांच मंजिला होगा और इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। कार्यालय परिसर में 8,340 वर्गमीटर में कॉमन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें पार्क, मीटिंग रूम्स, और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है। निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की संभावना है और इसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

1169 गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था और 319 करोड़ की लागत

नए YEIDA कार्यालय की सबसे खास बात इसकी विशाल पार्किंग सुविधा होगी। कुल 1169 गाड़ियों की पार्किंग क्षमता होगी, जिसमें 569 बेसमेंट और 508 स्टिल्ट पार्किंग होंगी। साथ ही वीआईपी पार्किंग का भी इंतजाम रहेगा। इस पूरी परियोजना पर अनुमानित लागत 319.38 करोड़ रुपये आएगी। यीडा की यह पहल न केवल स्थानीय लोगों को राहत देगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी गति प्रदान करेगी।