Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Kesari Chapter-2 Review: जलियांवाला बाग की अनकही कहानी से हिला बॉक्स ऑफिस

top-news

Kesari Chapter-2 Review: अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन से इसने दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में लगभग 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस, लियो मीडिया कलेक्टिव और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है। यह फिल्म 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने वाले बैरिस्टर सी. शंकरन नायर की जिंदगी पर आधारित है। अक्षय कुमार ने नायर की भूमिका निभाई है, जबकि आर माधवन ने ब्रिटिश वकील नेविल मैककिनले का किरदार निभाया है।

Kesari Chapter-2 Review: इस किताब पर आधारित है फिल्म

फिल्म को शुरुआती समीक्षाओं में “पावरफुल और एंटरटेनिंग” करार दिया गया है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे एक सशक्त और जरूरी फिल्म बता रहे हैं, जो इतिहास के एक अहम लेकिन कम चर्चित हिस्से को सामने लाती है। अनन्या पांडे भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी रघु पालत और पुष्पा पालत की चर्चित किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है। अक्षय कुमार का प्रदर्शन एक गंभीर और संवेदनशील किरदार के रूप में सराहा जा रहा है।

जल्द आ सकता है फ्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार ने यह भी खुलासा किया कि ‘केसरी’ फ्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग भी जल्द आने वाला है, जो सिख साम्राज्य के वीर योद्धा हरि सिंह नलवा के जीवन पर आधारित होगा। वह सिख खालसा फौज के पहले कमांडर-इन-चीफ़ थे और उनके शौर्य के किस्से आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं। ‘केसरी चैप्टर 2’ जहां भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय को जीवंत करती है, वहीं इसका अगला भाग भी देशभक्ति से भरपूर होगा।