Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

ग्रेनो प्राधिकरण नियुक्ति घोटाला: जांच पूरी, दोषियों पर कार्रवाई होनी तय, देखना होगा किस-किस की जाएगी नौकरी।

top-news

ग्रेटर नोएडा । कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नियमों की अनदेखी कर संविदा कर्मचारी की नियुक्तियां की गई थी। जिसमें घोटाले के आरोप लगे थे और पिछले कुछ समय से उसकी जांच चल रही थी तीन सदस्य कमेटी इस घोटाले की जांच कर रही थी। जिसमें एसीईओ प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया। कमेटी में एसीईओ अमनदीप डोली और एसीईओं आनंद वर्धन शामिल थे तीन महा से चल रही जांच अब पूरी हो चुकी है कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सीईओ को सौंप दी है सूत्रों से पता चला है इस मामले में करीब 30 अधिकारी कर्मचारियों की नौकरी जानी तय है।

क्या है पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में चपरासी से लेकर प्रबंधक पद पर 70 संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। जिसमें आरोप थे कि ज्यादातर पदों पर अधिकारियों ने अपने भैया भतीजे रिश्तेदारों को रख लिया था और सारे नियमों को ताक पर रखकर नियुक्ति की गई थी यहां तक की नियुक्ति के समय कोई विज्ञापन नहीं निकाला, नियुक्ति करने वाली संस्था के पदाधिकारी के रिश्तेदार को भी दी नौकरी, इस मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा के राजेंद्र सिंह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में की थी जिसके बाद इस घोटाले की जांच हुई।

सीईओ के विदेश से लौटने के बाद होगी कार्रवाई

सूत्रों से खबर मिल रही है कि सीईओ ऋतु महेश्वरी के विदेश से लौटने के बाद जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी तय है करीब 10 अधिकारियों की सूची तैयार कर ली गई है यह वही अधिकारी है जिनके रिश्तेदारों को प्राधिकरण में नियुक्ति दी गई है माना जा रहा है कि इन अधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी।