Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

AAP ज्वाइन करने वाले पार्षदों ने की घर वापसी, 24 घंटों में ही वापस थामा कांग्रेस का हाथ

top-news

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election 2022) का रोमांच अभी बरकरार है। पार्षदों के चुने जाने के बाद महापौर पद के लिए राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। नतीजों के दो दिन बाद ही कांग्रेस से चुने गए दो पार्षदों ने AAP का दामन थाम लिया था। अब इन्हीं पार्षदों ने घर वापसी करते हुए फिर से कांग्रेस ज्वाइन कर ली हैं।
इन पार्षदों ने थामा हाथ
कांग्रेस से चुने गए बृजपुरी वार्ड के पार्षद नाजिया खातून और मुस्तफाबाद वार्ड से जीत दर्ज करने वाली पार्षद सबिला बेगम ने AAP की ज्वाइन की थी। 24 घंटों में ही वापस कांग्रेस ज्वाइन कर दोनों पार्षद चर्चा का केंद्र बन गई है।
बता दें कि MCD चुनाव में नाजिया खातून ने 9639 वोट हासिल किए थे। उन्होंने AAP की उम्मीदवार अरफीन नाज को चुनाव में पटखनी दी है जिन्हें 7521 वोट मिले थे। वहीं, मुस्तफाबाद वार्ड से जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस की सबिला बेगम ने AIMIM की उम्मीदवार सरबरी बेगम को हराया। पार्षद सबिला को 14921 वोट मिले थे। वहीं, सरबरी को 8339 वोट मिले थे।
7 दिसंबर को आए थे नतीजे
Delhi MCD Election 2022 के नतीजे 7 दिसंबर को सबके सामने आए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। AAP को 134 सीटें और भाजपा को 104 सीटें मिली थी। इस चुनाव के बाद महापौर पद के लिए गहमागहमी तेज हो गई थी। लेकिन भाजपा द्वारा महापौर पद के लिए कदम पीछे खींचें जाने के बाद अब मेयर पद के लिए तस्वीर साफ होते दिख रही है।