Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

गाजियाबाद लोनी में आग में जलकर 69 वर्षीय डेयरी संचालक व आठ पशुओं की हुई मौत

top-news

गाजियाबाद, लोनी : बॉर्डर थाना क्षेत्र में बेहटा हाजीपुर नहर रोड स्थित संगम विहार कालोनी की एक भैंस डेयरी में देर रात आग लगने से डेयरी संचालक व आठ पशु की जलकर मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
कमरे में अचानक लगी आग
मूलरूप से ढिकोली जिला बागपत के रहने वाले 69 वर्षीय सत्यवीर सिंह काफी समय से संगम विहार कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी कालोनी में बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर भैंस डेयरी है। देर रात वह डेयरी के अंदर कमरे में सो रहे थे। कमरे में कुछ पशु भी बंधे थे। अचानक करीब 11:30 बजे कमरे में आग लग गई। आग लगी देखकर स्वजन ने पानी डालकर उसे बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग बुझने तक डेयरी संचालक व पशुओं की मौत हो गई थी।
शार्ट सर्किट का लगाया जा रहा अंदाजा
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। बॉर्डर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पवार ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व स्वजन की तहरीर के आधार पर जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।