Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

IPL 2025: पंजाब किंग्स ने केकेआर को चौंकाया, आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा लक्ष्य किया डिफेंड

top-news

IPL 2025: में मंगलवार को मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब किंग्स ने क्रिकेट प्रेमियों को चौंकाते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 111 रन का सफलतापूर्वक बचाव कर इतिहास रच दिया। यह आईपीएल इतिहास में सबसे छोटे लक्ष्य का बचाव है, जो अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिन्होंने 2009 में 116 रन का बचाव किया था। पंजाब की इस शानदार जीत ने फैंस के दिल जीत लिए और यह पिछले दो साल में कोलकाता पर दूसरी बड़ी चोट साबित हुई। 2024 में भी पंजाब ने 262 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा कर केकेआर को हराया था। आइए जानते है क्य़ा है पूरी खबर। लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

IPL 2025: जाने कैसे किया जीत को हासिल 

मैच की बात करें तो पंजाब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में केवल 111 रन पर सिमट गई। केकेआर ने तेज शुरुआत की और 7 ओवर में 60 रन बना लिए थे, लेकिन युजवेंद्र चहल ने 28 रन देकर 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद मार्को यानसेन ने 3 विकेट चटकाए और अर्शदीप, मैक्सवेल व बार्टलेट को भी एक-एक सफलता मिली। केकेआर की पूरी टीम 15.1 ओवर में 95 रन पर ढेर हो गई और पंजाब ने 16 रन से यादगार जीत दर्ज की।

पंजाब के सामने जीत के बाद टूटा ये सिलसिला

बता दे कि IPL 2025 में इस जीत के साथ पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ कई वर्षों से चला आ रहा ‘एक-एक मैच’ का सिलसिला भी तोड़ दिया। आखिरी आठ मुकाबलों में दोनों टीमें बारी-बारी से जीत दर्ज कर रही थीं, लेकिन अब पंजाब ने लगातार दो मुकाबले जीतकर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। खास बात यह है कि इन दोनों मैचों में श्रेयस अय्यर ही कोलकाता के कप्तान थे, जिससे उनकी रणनीति भी सवालों के घेरे में आ गई है।