Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

ककराला स्थित हर नंदी डूब क्षेत्र में चला प्राधिकरण का बुलडोजर, दुकानों और कच्चे मकान किए जा रहे ध्वस्त

top-news

नोएड़ा: अवैध निर्माण को लेकर नोएडा प्राधिकरण ने ककराला गांव के हर नंदी डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जा रहा है। यहां करीब सात हजार वर्गमीटर जमीन से अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इस इस दौरान विरोध होने की आंशका को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक सतेंद्र गिरी और डिप्टी कलेक्टर विनीत मिश्रा की अगुवाई में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।
कच्चे मकानों और दुकानों को किया जा रहा ध्वस्त
बता दें कि डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर प्राधिकरण लगातार नोटिस जारी कर रहा है। इसके बाद भी निर्माण बदस्तूर जारी है। ककराला स्थित हर नंदी डूब क्षेत्र में प्राधिकरण ने खुद से अवैध निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। समयावधि पूरी होने के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान खसरा नंबर 704 पर कुछ कच्चे मकान और आठ से 10 दुकानों को हटाया जा रहा है।
30 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़े गए
इनको ध्वस्त करने से पहले प्राधिकरण ने दुकान खाली करने के लिए बोल दिया था। जिसके बाद बुलडोजर चलाया गया। बता दे 30 नवंबर को प्राधिकरण ने यमुना के डूब क्षेत्र में फार्म हाउसों को ध्वस्त किया था। यहां करीब 30 से ज्यादा फार्म हाउस तोड़े गए थे। बताया गया कि जल्द दोबारा से यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की जाएगी।