Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

गौतमबुद्ध नगर की नई पुलिस कमिश्नर बनी लक्ष्मी सिंह।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार सिंह का तबादला हो गया है। उन्हें लखनऊ पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एडीजी बनाकर भेजा गया है। अब गौतमबुद्ध नगर की कमान लक्ष्मी सिंह को सौंपी गई है। लक्ष्मी सिंह वर्ष 2000 बैच की आईपीएस अफसर हैं। वह फिलहाल लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनात थीं। लक्ष्मी सिंह के गिनती उत्तर प्रदेश पुलिस में तेजतर्रार अफसर के तौर पर होती है। वह अभी लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक हैं। उन्हें वेस्ट यूपी में काम करने का अच्छा अनुभव है। मेरठ की डीआईजी रह चुकी हैं।

वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अफसर आलोक सिंह को पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के साथ 14 जनवरी 2020 को गौतमबुद्ध नगर कि कमान मिली थी। आलोक सिंह करीब 3 वर्षों तक गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर रहे। इस दौरान उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट को स्थापित करने से लेकर जिले में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गौतमबुद्ध नगर से अपराधियों को खत्म करने के लिए आलोक सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।