Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

मूलभूत सुविधाओं से वंचित सोसायटी निवासियों के साथ नेफोमा ने ग्रेनो प्राधिकरण के ओएसडी से की मीटिंग।

top-news

ग्रेटर नोएडा। अशोक तोंगड़

ग्रेटर नोएडा वेस्ट फ्लैट बायर्स एसोसिएशन नेफोमा के अध्यक्ष अन्नू खान की अगुवाई में ग्रेटर नोएडा सेक्टर 1 ओमिक्रोन स्थित सुपरटेक सीजार सोसायटी व ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर 16 सी की वेदांतम रेडिकोन के सोसाइटी निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव से मुलाकात कर सोसाइटी में हो रही समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की ।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि लगभग दो महीना पहले वेदांतम बिल्डर और फ्लैट बॉयर्स की मीटिंग प्राधिकरण द्वारा कराई गई थी मीटिंग के बाद जो कार्य बिल्डर द्वारा बोले गए थे उनमें से आधे कार्य भी बिल्डर द्वारा नहीं किए गए और दीपावली पर तीन फ्लेट बिल्डर की लापरवाही से आग लगने के बाद से बिल्डर व मेंटेनेंस टीम की तरफ से निवासियों को परेशान किया जा रहा है और मूलभूत सुविधाओं के नाम पर सिर्फ मेंटेनेंस बिल दिया जा रहा है

सुपरटेक सी जार के निवासियों ने कहा सुपरटेक बिल्डर और उसकी मैनिंटेनेंस टीम के द्वारा सेक्टर ओमिक्रो 1, सुपरटेक सीजार सोसाइटी में अवैध रूप से खाली पड़ी पार्किंग को बेचने व बिल्डर और उसकी टीम के द्वारा सोसाइटी निवासियों को जबरन पार्किंग को खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा हैं सुपरटेक सोसाइटी में बिल्डर द्वारा अवैध निर्माण किया गया है और सोसायटी निवासियों के फ्लैटों की रजिस्ट्री भी नही हो पा रही हैं, माननीय कोर्ट के आदेश के अनुरूप सुपरटेक बिल्डर कोई खरीद फरोख्त नही कर सकता है।

इसके बाद भी सुपरटेक और उसकी टीम निवासियों को मजबूर कर रही है

सोसायटी के महासचिव वरुण वर्मा का कहना है की बिल्डर द्वारा इस तरह का व्यवहार बिलकुल अनुचित है और जब तक सोसायटी की रजिस्ट्री नही शुरू होती , तब तक कोई निवासी पार्किंग नही खरीदेगा, पहले से ही सोसाइटी निवासी रजिस्ट्री ना होने से परेशान है और उस पर इस तरीके से लोगो को परेशान करने का और पैसे उगाही करने का तरीका अपनाया जा रहा है, निवासियों की तरफ से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से आग्रह है की तुरंत सुपरटेक बिल्डर को नोटिस जारी किया जाए और निवासियों को इस डर के माहौल से निजात दिलवाई जाए।

मीटिंग में उमेश सिंह, पंकज पैसल, कृष्णा राय, पवन मिश्रा, सोमनाथ, शांति श्रीनिवासन, अंबिका जसरोटा, नीलम यादव, चारू वर्मा, किशन यादव आदि सदस्यों ने भाग लिया प्राधिकरण की तरफ से ओएसडी सौम्या श्रीवास्तव व बिल्डर मैनेजर आराधना सिह सामिल रही।