Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

स्वच्छ पानी की बर्बादी पर ग्रेनो प्राधिकरण ने फर्म पर लगाया दो लाख का जुर्माना।

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के सेक्टर ईटा वन में स्वच्छ पानी की बर्बादी होने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग (Water Department) ने एसके बिल्डर्स (Builder) पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नकलूप पर कार्यरत कर्मचारी की लापरवाही के चलते स्वच्छ जल का नुकसान हुआ। प्राधिकरण ने फर्म को दोबारा ऐसी गलती होने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग (Water Department) के वरिष्ठ प्रबंधक कपिल सिंह ने बताया कि सेक्टर ईटा वन में 22 नवंबर को अपर जलाशय व 23 नवंबर को भूमिगत जलाशय के ओवरफ्लो होने से पानी सड़क पर बहने की सूचना मिली। जल विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया। नलकूप पर तैनात कर्मचारी की लापरवाही के चलते ओवरफ्लो होने के कारण पानी बर्बाद होने की बात सामने आई, जिसके चलते प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से एसके बिल्डर्स नाम की फर्म पर दो दिन पानी बर्बाद करने के कारण एक-एक लाख (कुल दो लाख) रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की यह रकम फर्म को होने वाले भुगतान में से कटौती कर की जाएगी। साथ ही उसे चेतावनी दी गई है कि दोबारा ऐसी गल्ती हुई तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने इस तरह की गल्ती की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी फर्मों को अलर्ट करने के निर्देश जल विभाग को दिए हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडावासियों से भी अपील की है कि पानी का एक-एक बूंद बहुत कीमती है। इसे बहुत संभाल कर खर्च करें। अगर कहीं पर पानी की बर्बादी दिखे तो उसकी सूचना तत्काल प्राधिकरण की टीम को जरूर दें। पानी की बर्बादी रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।