Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

प्राधिकरण ने बताया खबर को भ्रामक : ग्रेनो प्राधिकरण में चार मैनेजरों के नहीं हुए हैं तबादले।

top-news

ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो प्राधिकरण में चार प्रबंधकों के तबादले की सूचना गलत और भ्रामक है। प्राधिकरण स्तर पर इस तरह का कोई भी तबादला फिलहाल नहीं किया गया है और न ही ऐसा कोई आदेश अभी तक पारित किया गया है। सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित की जा रही है कि ग्रेटर नोएडा की सीईओ रितु माहेश्वरी के आदेश पर 4 प्रबंधकों के स्थानांतरण किए गए हैं। प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल कुमार जौहरी का हवाला देते हुए यह सूचना प्रसारित की जा रही है।

जबकि अनिल कुमार जौहरी की तरफ से इस तरह की कोई भी सूचना नहीं दी गई है। पोर्टल से प्रसारित सूचना में बताया गया है कि प्रोजेक्ट विभाग के प्रभारी प्रबंधक प्रभात शंकर को स्थानांतरित करके वर्क सर्किल-1 में, मैनेजर सुरेंद्र कुमार को वर्क सर्किल-4 में, मैनेजर विजय कुमार वाजपेयी को वर्क सर्किल-5 में और मैनेजर पीपी मिश्रा को वर्क सर्किल-6 में भेजा गया है। ये सभी सूचनाएं सही नहीं हैं। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि वर्क सर्किल-1 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम और वर्क सर्किल-6 के प्रभारी प्रबंधक चरण सिंह को अवमुक्त किया जाना है। प्रोजेक्ट विभाग के प्रबंधक मनोज कुमार शुक्ला अपने मौजूदा कामकाज के साथ ही टेक्निकल सेल का दायित्व भी निभाएंगे, जबकि इस तरह की किसी भी सूचना का आदेश प्राधिकरण स्तर से अभी तक जारी नहीं किया गया है। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ अमनदीप डुली ने साफ किया है कि इस तरह का आदेश अभी तक जारी नहीं किया गया है। यह सूचना भ्रामक है।