Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

रेयान स्कूल के द्वारा की गई धोखाधड़ी के खिलाफ मेरठ मंडल के अपर आयुक्त से अभिभावकों ने की मुलाकात : चौधरी प्रवीण भारतीय

top-news

ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के द्वारा अभिभावकों के साथ दाखिले एवं मासिक फीस के नाम पर की गई धोखाधड़ी एवं लूट की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक से लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग तक की। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई तो करप्शन फ्री इंडिया संगठन के बैनर तले अभिभावक मेरठ मंडल के अपर आयुक्त महेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर कार्यवाही की मांग की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अन्य अध्यापकों ने दाखिले के दौरान अभिभावकों को 50% छूट का वादा कर बच्चों के दाखिले कर लिए। लेकिन 2 महीने बाद छूट खत्म करते हुए मासिक फीस 100% बढ़ा दी जिसके बाद अभिभावकों ने विद्यालय की शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक जिला अधिकारी महोदय एवं धोखाधड़ी की रिपोर्ट पुलिस में की लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि अभिभावकों ने एक शिकायत पत्र जेवर विधानसभा के विधायक धीरेंद्र सिंह को दिया था जिस पत्र पर कार्यवाही करते हुए मेरठ मंडल के अपर आयुक्त महेंद्र प्रसाद जांच अधिकारी बनाए गए। अभिभावकों ने अपर आयुक्त महेंद्र प्रसाद से मुलाकात कर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए सभी तथ्य उनको सौंपे। अपर आयुक्त महेंद्र प्रसाद जी ने आश्वासन दिया है कि इस प्रकरण का जल्द ही खुलासा करेंगे। इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय सुशील कपासिया फतेह सिंह सुनील शर्मा सुंदर प्रजापति नीरज भाटी आदि लोग मौजूद रहे।