Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

लल्ला बाबू रोड पर अवैध कब्जे को हटाने की मांग हेतु करप्शन फ्री इंडिया ने सौंपा पत्र – चौधरी प्रवीण भारतीय।

top-news

बुलंदशहर: बुलंदशहर के लाला बाबू चौराहे से डीएवी कॉलेज की तरफ चलते हैं तो कार विक्रेताओं के द्वारा सड़क पर गाड़ियों को खड़ा कर अवैध कब्जा कर रखा है जिस कारण सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले बच्चों एवं अभिभावकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है इस समस्या के समाधान हेतु करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सक्रिय सदस्य दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा को पत्र सौंपा।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि बुलंदशहर के लल्ला बाबू चौराहे से डीएवी कॉलेज की ओर चलते हैं तो सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय है जिस विद्यालय के सामने पुराने वाहन बेचने का कार्य किसी व्यक्ति के द्वारा किया गया है। पुरानी कार विक्रेता की बहुत सारी गाड़ियां रोड पर खड़ी रहती है जिससे लोगों को आने-जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि प्रतिदिन स्कूल जाने वाले बच्चों एवं अभिभावकों को भी सड़क के समीप खड़े वाहनों से भारी दिक्कत होती है। वही एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कहना है कि सड़कों के समीप दबंगों के द्वारा अवैध कब्जा नहीं किया जाएगा। लेकिन पुराने वाहन विक्रेताओं के द्वारा लल्ला बाबू रोड पर सड़क की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। कार विक्रेता के द्वारा सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने की मांग की।

इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय चौधरी प्रेमराज भाटी दिनेश गुर्जर सुशीला धाना नीरज भड़ाना धीर सिंह भाटी नीरज भाटी धर्मेंद्र राठी राजेंद्र लोहिया आदि लोग मौजूद रहे।