Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

क्यों आज शहर नया-नया, बदला बदला सा लग रहा है क्या कोई बड़ा नेता यहां आ रहा है?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल कुमार

पिछले कई दिनों से शहर में कुछ अलग ही हलचल है जो अधिकारी एसी कमरों से बाहर नहीं निकलते थे वह पिछले कई दिनों से सड़कों पर खड़े हैं। झाड़ू लगवा रहे हैं पेंट करा रहे हैं टूटी हुई तार फेंसिंग को ठीक करा रहे हैं पेड़ों की कटाई छटाई की जा रही है। गाड़ी में बैठ करके देखा जा रहा है कि कहां तक नजर जा रही है और जहां तक नजर जा रही है वहां तक सब कुछ ठीक-ठाक है कि नहीं। अगर ठीक-ठाक नहीं है तो साहब तुरंत उसे खड़े होकर के सही करा रहे हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ कुछ सड़कों और कुछ जगह पर ही किया जा रहा है शहर से नदारद रहने वाला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट पेड़ों को सवारने में लगा हुआ है जहां पौधे नहीं है वहां पर पौधे लगाए जा रहे हैं रोड साइड की खाली जगहों पर बड़ी बड़ी झाड़ियां हो गई थी आज वह कहीं दिखाई नहीं दे रही है क्योंकि आज हमारे शहर में सूबे के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं।

सूबे के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ गौतम बुध नगर के दो दिवसीय दौरे पर हैं इस दौरान मुख्यमंत्री कई योजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे, साथ ही एक्सपो मार्ट में राष्ट्रपति आ रही है उनके साथ भी प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। शहर में जो सारी तैयारियां हो रही है उन्हीं के लिए हो रही है जिस जगह और जिस रोड से उनका काफिला निकलेगा उन सभी जगहों को चमका दिया गया है। मुख्यमंत्री को कुछ भी गन्दा नहीं दिखना चाहिए।