Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

MS Dhoni: ‘ थाला’ ने दिखाया पुराना जलवा, CSK को दिलाई रोमांचक जीत!

top-news

MS Dhoni: सोमवार रात का मुकाबला जैसे ही खत्म हुआ, सोशल मीडिया पर मानो भूचाल आ गया। एमएस धोनी ने एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ एक बेहद रोमांचक जीत दिलाई। 43 वर्षीय धोनी, जो इस आईपीएल सीज़न में अब तक शांत थे, तब मैदान में उतरे जब चेन्नई का स्कोर 111/5 था और 167 रन का पीछा करना था। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर मैच पलट दिया और CSK को IPL 2025 में उनकी दूसरी जीत दिलाई।

MS Dhoni: सोशल मीडिया पर छाई फैन्स की दिवानगी

धोनी की इस तूफानी पारी ने सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी आग लगा दी। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर #VintageDhoni और #Thala ट्रेंड करने लगे। फैंस ने पुरानी यादें ताज़ा करते हुए मीम्स, हाइलाइट क्लिप्स और थ्रोबैक वीडियोज़ शेयर करने शुरू कर दिए। कई लोगों ने धोनी की शांतचित्तता की तारीफ की, तो कुछ ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की आलोचनाओं को जवाब देने वाला बताया। LSG संग मैचे के बाद एक ही बात बार-बार सामने आई – “धोनी अब भी थाला हैं, और रहेंगे।”

ग्राउंड पर गुंजा धोनी-धोनी

लखनऊ के मैदान में LSG और CSK का मुकाबला CSK का होम ग्राउंड लग रहा था, क्योंकि स्टेडियम में MS Dhoni के लिए गूंजती “धोनी-धोनी” की आवाज़ें रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। यह जीत CSK के लिए सिर्फ दो पॉइंट्स नहीं थी, बल्कि एक नई उम्मीद की किरण थी। धोनी का बल्ला उठाकर मैदान से नाबाद लौटना, सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि यह संदेश था – महान खिलाड़ी वक्त आने पर ही जवाब देते हैं, और धोनी ने फिर से साबित कर दिया कि वो अब भी खेल के सबसे भरोसेमंद फिनिशर हैं।