Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gold Price: ट्रेड वॉर और मंदी के डर से सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जल्द पहुंच सकता है ₹1.30 लाख प्रति 10 ग्राम

top-news

Gold Price: अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी की आशंकाओं के चलते इस साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान जताया है कि यदि हालात बेहद खराब हुए, तो भारत में 10 ग्राम सोने के दाम ₹1.30 लाख तक पहुंच सकते हैं। फिलहाल इंटरनेशनल रेट के मुताबिक भी सोना 3,700 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। गोल्डमैन ने फरवरी, मार्च और अप्रैल 2025 में क्रमश: 3,100, 3,300 और 3,700 डॉलर प्रति औंस के तीन अनुमान जारी किए हैं।

Gold Price: जाने क्या कहता है आईबीजेए

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, इस समय सोना ₹93,353 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुका है। इस साल 1 जनवरी को यह कीमत ₹76,162 थी, यानी अब तक 22.57% की बढ़त हो चुकी है। इस तेजी की मुख्य वजहें हैं—ट्रेड वॉर से पैदा हुआ आर्थिक डर, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट और शादियों के सीजन में बढ़ती डिमांड। डॉलर की तुलना में रुपये में इस साल करीब 4% की गिरावट आई है, जिससे आयात महंगा हो गया है और सोने की कीमतें बढ़ी हैं।

महानगरों में इतना महंगा हो सकता है सोना

देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट Gold Price ₹95,500 से ₹95,660 तक पहुंच चुकी है। ऐसे में सोना खरीदते समय ग्राहक कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें केवल BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें, उसकी कीमत और वजन की क्रॉस जांच करें, और हर हाल में डिजिटल पेमेंट कर बिल जरूर लें। इससे न केवल पारदर्शिता बनी रहती है, बल्कि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी से भी बचा जा सकता है।