Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Diabetes: जाने क्यों गर्मियों में डायबिटीज मरीजों की बढ़ती है परेशानी ?

top-news

Diabetes: देशभर में गर्मी ने जोर पकड़ लिया है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस भीषण गर्मी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर हो रहा है जो डायबिटीज या हाई ब्लड प्रेशर जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं। गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) होने लगती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव होने लगता है। अधिक गर्मी से इंसुलिन की सक्रियता पर भी असर पड़ता है, जिससे बार-बार हाई शुगर की समस्या देखने को मिलती है।

Diabetes: गर्मी में बढ़ते जोखिम और कारण

डॉक्टरों के अनुसार, गर्मियों में डायबिटीज मरीजों को पसीना अधिक आता है जिससे तंत्रिका क्षति की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा, गर्मियों में लोग फिजिकल एक्टिविटी कम कर देते हैं, जिससे शुगर कंट्रोल में परेशानी आती है। तनाव बढ़ने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर ऊपर चला जाता है, जो शुगर को तेजी से बढ़ाता है। वहीं, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम और पैकेज्ड जूस जैसी चीजों का अधिक सेवन भी ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा देता है।

सेहत को बनाए रखने के इन उपायों का करे पालन 

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि Diabetes मरीजों को गर्मियों में कम से कम 2-3 लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। सुबह या शाम के समय जब तापमान कम होता है, तब हल्का व्यायाम या योग जरूर करें। नींबू पानी (बिना चीनी), नारियल पानी और छाछ जैसे पेय का सेवन करें और मीठे पेय पदार्थों से दूर रहें। हफ्ते में 3-4 बार शुगर लेवल की जांच करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।