Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida West: सोसायटियों में सुविधाओं की कमी से नाराजगी! एनबीसीसी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की प्रमुख सोसायटियों में रहने वाले निवासियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। सेंचुरियन पार्क, टेरेसा होम्‍स और ट्रॉपिकल गार्डेन जैसी सोसायटियों के निवासियों ने एनबीसीसी और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। फ्लैट बेचते समय जो सुविधाएं देने का वादा किया गया था, उनमें से अधिकतर अब तक पूरी नहीं हुई हैं। लोगों ने हाथों में बैनर लेकर नारेबाजी की और एनबीसीसी से मांग की कि सभी वादों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

Greater Noida West: प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कही ये बात 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि सोसायटियों में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग को लेकर है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आए दिन झगड़े और विवाद होते रहते हैं। वहीं ग्रीन बेल्ट, जो कि शहरी जीवन में राहत की सांस देता है, वह भी पर्याप्त नहीं बनाया गया है। लोगों ने बताया कि बिल्डर ने जब फ्लैट बेचे थे तब लिखित रूप में इन सभी सुविधाओं का वादा किया गया था, लेकिन अब जिम्मेदारियां निभाने से पीछे हट रहे हैं।

गुस्से में आए लोगो ने कह दी ये बात

बता दे कि Greater Noida West के निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो विरोध प्रदर्शन को और भी बड़ा रूप दिया जाएगा। उनका कहना है कि बिना बुनियादी सुविधाओं के एक सुरक्षित और सुखद जीवन संभव नहीं है। एनबीसीसी और संबंधित बिल्डर प्रबंधन को चाहिए कि वे लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्रवाई करें। स्थानीय प्रशासन से भी निवासियों ने हस्तक्षेप करने की अपील की है, ताकि उन्हें उनके अधिकार मिल सकें।