Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida: थाना सैक्टर-63 पुलिस ने दो शातिर मोबाइल लुटेरे दबोचे, आर-15 बाइक और अवैध चाकू बरामद

top-news

Noida: थाना सैक्टर-63 पुलिस ने रविवार को मोबाइल चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 चोरी/लूट के मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू और एक यामाहा आर-15 बाइक बरामद की है। यह वही मोटरसाइकिल है जिसका उपयोग दोनों आरोपी वारदातों को अंजाम देने में करते थे। यह बाइक आरोपी अभिषेक की माता के नाम पर पंजीकृत है।

Noida: जाने कहाँ से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तारी एफएनजी सर्विस रोड से हुई, जहां दोनों संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक पुत्र रामता प्रसाद तिवारी (निवासी फतेहपुर) और सोनू कुमार पुत्र स्व. जगदीश (निवासी बरेली) के रूप में हुई है। वर्तमान में दोनों आरोपी नोएडा के सैक्टर-66, मामूरा इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे।

एनसीआर क्षेत्र में दोनो बदमाश करते थे चोरी

बता दे कि Noida पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय थे और राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की घटनाएं अंजाम देते थे। छीने गए मोबाइल यह लोग मजबूरी का हवाला देकर सस्ते दामों में राहगीरों को ही बेच दिया करते थे। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने अब तक कितनी घटनाएं अंजाम दी हैं और चोरी के मोबाइल किस-किस को बेचे हैं। इस कार्रवाई से पुलिस को क्षेत्र में हो रही मोबाइल लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।