Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Tatoo Risk: टैटू बनवाने से बढ़ सकता है लिम्फोमा का खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

top-news

Tattoo Risk: हाल ही में स्वीडन में किए गए एक अध्ययन ने टैटू प्रेमियों को सतर्क कर दिया है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि टैटू बनवाने और उसे हटवाने की प्रक्रिया से लिम्फोमा नामक त्वचा कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह कैंसर त्वचा की कोशिकाओं को प्रभावित करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि टैटू की स्याही में पाए जाने वाले कुछ रसायन, जैसे पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) और एजो कम्पाउंड, कैंसरकारक हो सकते हैं। कुछ टैटू स्याही में ऐसे तत्व भी पाए गए हैं जो उत्पाद लेबल पर नहीं होते और त्वचा में संक्रमण, एलर्जी और सूजन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

Tattoo Risk: टैटू बनवाने के बाद लोगो को होता है पछतावा

दूसरी ओर, हाल के वर्षों में कई देशों में लोगों का टैटू से मोह भंग होता नजर आ रहा है। प्यू रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, टैटू बनवाने के बाद करीब 25% लोग पछतावा महसूस करते हैं। अमेरिका और यूरोप में ‘नेचुरल लुक’ की चाह फिर से जोर पकड़ रही है, और लोग अब टैटू हटवाने की प्रक्रिया की ओर भी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके पीछे धार्मिक मान्यताएं, सामाजिक सोच और त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने की भावना शामिल है।

जाने क्या कहते है डॉक्टर्स

बता दे कि Tattoo Risk में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि टैटू और कैंसर के बीच सीधा संबंध पूरी तरह से प्रमाणित नहीं है, लेकिन स्याही में मौजूद रसायनों से होने वाले जोखिमों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसलिए यदि आप टैटू बनवाने का विचार कर रहे हैं, तो किसी प्रमाणित और प्रशिक्षित टैटू आर्टिस्ट से ही संपर्क करें। टैटू बनवाना पूरी तरह निजी पसंद है, लेकिन इसके संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जानना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।