Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Gautam Budhha Nagar: गौतमबुद्ध नगर में फीस बढ़ोतरी पर सख्त डीएम, 76 स्कूलों पर लगेगा जुर्माना

top-news

Gautam Budhha Nagar: गौतमबुद्ध नगर जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी की बैठक डीएम मनीष वर्मा की अध्यक्षता में सूरजपुर कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। बैठक में कमेटी के सचिव ने बताया कि जिले के कुल 144 स्कूलों ने फीस वृद्धि का विवरण प्रस्तुत किया है, जिसमें से तीन स्कूल है अमर पब्लिक स्कूल सेक्टर-37 नोएडा, पारस पब्लिक स्कूल गांव मिल्क लिच्छी, और संत किशोरी विद्या मंदिर सेक्टर-158 नोएडा ने निर्धारित मानकों से अधिक फीस वसूली की है। इन तीनों स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Gautam Budhha Nagar: जाने डीएम ने क्या आदेश दिए

डीएम वर्मा ने निर्देश दिए कि जिन 76 स्कूलों ने इस वर्ष की गई फीस में वृद्धि का कोई विवरण प्रस्तुत नहीं किया है, उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, इन स्कूलों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और एक सप्ताह के भीतर जवाब देने का आदेश दिया गया है। डीएम ने यह भी कहा कि फीस में पारदर्शिता जरूरी है और मानकों से अधिक राशि वसूलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन समिति के गठन से हो रही कार्रवाई

बता दे कि Gautam Budhha Nagar के डीएम ने स्कूलों की जांच के लिए 7 अलग-अलग समिति गठित की है, जिनकी अध्यक्षता सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम दादरी, एसडीएम सदर, एसडीएम जेवर, तहसीलदार दादरी, तहसीलदार सदर और डिप्टी कलेक्टर वेद प्रकाश पांडे करेंगे। ये समितियां अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों का निरीक्षण करेंगी और सुनिश्चित करेंगी कि किसी भी स्कूल द्वारा छात्रों या अभिभावकों को ड्रेस, किताबें, जूते-मोजे आदि एक निर्धारित स्थान से खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए। शिकायत मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी तत्काल कार्रवाई करेंगे।