Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

S Jaishankar: जयशंकर का बड़ा बयान! India ने Pakistan मामले में कभी Mediation स्वीकार नहीं की, Trump को दिखाया आईना

S Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्पष्ट कर दिया है कि India-Pakistan संबंधों में मध्यस्थता (Mediation) का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले 50 सालों में कभी भी किसी तीसरे देश की दखलअंदाजी स्वीकार नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा संघर्ष विराम कराने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है।
top-news

S Jaishankar: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने स्पष्ट कर दिया है कि India-Pakistan संबंधों में मध्यस्थता (Mediation) का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले 50 सालों में कभी भी किसी तीसरे देश की दखलअंदाजी स्वीकार नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा संघर्ष विराम कराने के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए जयशंकर ने कहा कि यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि भारत का रुख हमेशा साफ रहा है No Mediation, Only Bilateral Talks. विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि भारत अपने Farmers और Small Producers के हितों पर कोई समझौता नहीं करेगा।


S Jaishankar: भारत अमेरिका संबंध पर भी जयशंकर ने कही ये बड़ी बात 

जयशंकर ने India-US Relations और व्यापार (Trade Talks) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोप अगर भारत से तेल या Refined Products खरीदना चाहते हैं तो खरीदें, वरना न खरीदें, किसी को मजबूर नहीं किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि Indian Farmers और Local Producers की सुरक्षा हमारी Red Line है और इस पर कोई समझौता संभव नहीं। उन्होंने अमेरिका की Foreign Policy पर भी सवाल उठाए और कहा कि Trump का विदेश नीति चलाने का तरीका परंपरागत से बिल्कुल अलग रहा है।


जाने क्या है पूरी खबर 

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि India-Russia Summit इस साल के अंत में होने की योजना है। वहीं Russia-Ukraine Conflict को लेकर उन्होंने कहा कि भारत हमेशा चाहता है कि यह युद्ध जल्द खत्म हो और शांति स्थापित हो। उन्होंने साफ किया कि किसी भी Conflict का समाधान केवल संबंधित पक्षों के बीच ही संभव है। India-China Relations पर बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि इन्हें US Relations से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत अब Supply Chain और Market Dependency को Diversify कर रहा है और आत्मनिर्भरता (Self-Reliance) पर जोर दे रहा है।