Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Tik Tok Update: सरकार ने टिक-टॉक को अनब्लॉक नहीं किया, अफवाहों से रहें सावधान

Tik Tok Update: हाल ही में सोशल मीडिया पर टिक-टॉक (TikTok) को भारत सरकार द्वारा अनब्लॉक किए जाने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। लेकिन अब आधिकारिक सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चीनी इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
top-news

Tik Tok Update: हाल ही में सोशल मीडिया पर टिक-टॉक (TikTok) को भारत सरकार द्वारा अनब्लॉक किए जाने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं। लेकिन अब आधिकारिक सूत्रों ने इन खबरों को पूरी तरह से गलत और भ्रामक बताया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चीनी इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक को अनब्लॉक करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

कुछ लोगों ने डेस्कटॉप ब्राउज़र पर टिक-टॉक की वेबसाइट एक्सेस करने के बाद यह अफवाह फैला दी कि सरकार ने ऐप को फिर से चालू कर दिया है। लेकिन देर रात सरकारी सूत्रों ने साफ कहा कि ऐसी खबरें निराधार हैं और देशवासियों से अपील की है कि वे झूठी सूचनाओं पर विश्वास न करें।

गौरतलब है कि जून 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवन घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों से टिक-टॉक समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था। इसके बाद सरकार ने पबजी समेत कई अन्य ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया था।

सरकारी आदेश के मुताबिक, फिलहाल सभी प्रतिबंधित ऐप्स पर बैन जारी है और किसी भी ऐप को अनब्लॉक करने की अनुमति नहीं दी गई है।