Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

Cloudburst in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, Flash Flood से तबाही; 10 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त

Cloudburst in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर Cloudburst ने भारी तबाही मचाई है। डोडा जिले के भलेसा (Bhalesa) क्षेत्र में तेज बारिश के बीच बादल फटने की घटना सामने आई। इस घटना के बाद आई Flash Flood ने इलाके में तबाही मचाते हुए 10 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।
top-news

Cloudburst in Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर Cloudburst ने भारी तबाही मचाई है। डोडा जिले के भलेसा (Bhalesa) क्षेत्र में तेज बारिश के बीच बादल फटने की घटना सामने आई। इस घटना के बाद आई Flash Flood ने इलाके में तबाही मचाते हुए 10 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचाया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।


मौसम विभाग (Weather Department) ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि जम्मू डिवीजन के कई जिलों जैसे कठुआ, सांबा, डोडा, जम्मू, रामबन और किश्तवार में भारी से बहुत भारी बारिश (Heavy to Very Heavy Rain) हो सकती है। लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं। खासकर तवी नदी (Tawi River) का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।


सरकारी अधिकारियों ने बताया कि पूरे जम्मू क्षेत्र में Flood Alert जारी कर दिया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि वे किसी भी तरह के पानी के स्रोत (Water Bodies) और भूस्खलन (Landslide) संभावित जगहों से दूर रहें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि रात तक पानी का स्तर और भी तेजी से बढ़ सकता है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका है।


मौसम की इस मार को देखते हुए जम्मू डिवीजन के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल (Public & Private Schools) को बंद रखने का आदेश जारी किया गया। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव कार्य (Relief & Rescue Operation) के लिए टीमें अलर्ट मोड पर हैं।